Blog

दिल्ली: बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली में यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। हथिनी कुंड बैराज से 36,577 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 58,290 क्यूसेक और ओखला बैराज से 42,006 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क…

Read More

उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। नौशहरा नरद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने इन घुसपैठियों को ढेर कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के…

Read More

मुंबई में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव, 12,000 से अधिक सार्वजनिक प्रतिमाएं स्थापित

मुंबई: देश भर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में, चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा जैसै प्रसिद्ध पंडालों के साथ-साथ लगभग बारह हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गईं हैं। महाराष्ट्र राजभवन में, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कल नासिक सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में भगवान गणेश का पूजन किया।  

Read More

1 से 30 सितंबर तक चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान

Lucknow: योगी सरकार के 25 अगस्त के निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि जनपद स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक साथ नागरिक सुरक्षा के इस उद्देश्यमूलक प्रयास को आगे बढ़ाएं। इस अवधि में पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी प्रवर्तन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएँगे। योगी सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे इन…

Read More

योगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर

Lucknow: दशकों तक जिस गोरखपुर में स्थानीय पूंजीपति भी औद्योगिक निवेश करने से घबराते थे, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार की प्रोत्साहनपरक नीतियों, कारोबारी सुगमता और शानदार कनेक्टिविटी से अब वहां नामी कंपनियों के आने की होड़ सी दिखती है। निवेशकों की डिमांड के अनुरूप गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने न केवल लैंड बैंक समृद्ध किया है बल्कि साल दर साल औद्योगिक भूखंडों का आवंटन भी तेज हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में तो गीडा ने अब तक 54 नई यूनिट्स के लिए रिकार्ड 182 एकड़…

Read More

रोजगार महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन “इंडस्ट्री नीड्स बनाम स्किल इकोसिस्टम – ब्रिजिंग द गैप सत्र का हुआ आयोजन

Lucknow: रोजगार महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन आईजीपी, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित उद्घाटन सत्र “इंडस्ट्री नीड्स बनाम स्किल इकोसिस्टम – ब्रिजिंग द गैप” में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और  व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशानुसार पहली बार प्रदेश के सभी जनपदों में उपलब्ध शीर्ष 5 औद्योगिक इकाइयों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पार्टनर बनाया जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर…

Read More

मुख्यमंत्री ने मिशन रोजगार के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं तथा 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा हर सम्भव प्रयास करता है। वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाने का काम करता है। युवाओं के सपनों को मंच प्रदान करने का दायित्व प्रत्येक लोकप्रिय सरकार का होता है। युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना प्रत्येक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आज 2,438 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। इसमें आंगनवाड़ी केन्द्रों में कुपोषित माताओं और नवजात शिशुओं के लिए…

Read More

गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल जवानों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के उन जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का ढेर किया था। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश की ओर से वे सुरक्षा बलों को बधाई देते हैं, जिन्होंने नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास और मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में पर्यटन अपने शिखर पर था, तब पहलगाम हमले से ‘कश्मीर मिशन’ को…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी, स्यानाचट्टी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने…

Read More

पीएम मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख

नई दिल्ली: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन और आपदा में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’  पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ।  …

Read More