Blog

राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना ही जीवन जीने का सर्वोत्तम तरीका है: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

दिल्‍ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मगंलवार को कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए जीवन समर्पित करना जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। राष्ट्रपति मुर्मु ने यह बात आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में 2018-2021 के लिए 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड पुरस्‍कार समारोह को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के 16 स्काउट्स, गाइड, रोवर्स और रेंजर्स को उनके अनुशासन सामाजिक सेवा, नेतृत्व और अमूल्‍य योगदान के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने…

Read More

अपाचे हेलीकॉप्टरों के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी : रक्षा मंत्री

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की पहली खेप के आगमन से देश की रक्षा क्षमताओं को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये उन्नत हेलीकॉप्टर सेना विमानन विंग की, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में परिचालन क्षमता को बढ़ाएँगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला यह एक गौरवशाली क्षण है।

Read More

देवास- जिला पंचायत सीईओ ने युपीएचसी बावड़िया में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

देवास-  भारत सरकार ने निर्देशानुसार प्रदेश में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का आयोजन 22 जुलाई से 16 सितंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने जिला स्तर पर स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बावड़िया में किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक, पार्षद उषा खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी, डॉ. प्रवीण नेमा, डीपीएम कामाक्षी, उप जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीसीएम ओप्रकाश मालवीय, बीईई सुखदेव रावत सहित क्षेत्र की सुपरवाईजर,आशा कार्यकर्ता क्षेत्र…

Read More

मध्यप्रदेश में कर मुक्त होगी फिल्म तन्वी द ग्रेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” कर मुक्त होगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसी सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर के साथ मंगलवार की रात्रि भोपाल में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का विशेष प्रदर्शन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म सिने प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म का विषय चयन, कलाकारों का अभिनय, गीत संगीत, सभी दर्शकों का दिल जीतने योग्य रहा। यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और हमारे तानेबाने…

Read More

बालाघाट- सांसद भारती पारधी ने केन्‍द्रीय रेल मंत्री से की भेंट रेल सुविधायें बढ़ाने के लिए दिया मांग पत्र

बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने संसद के मॉनसून सत्र के दौरान 22 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मांग पत्र सौंपा। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सांसद श्रीमती पारधी को आश्वस्त किया कि उनके प्रस्तावों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जायेगा और इन्हें शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। सांसद श्रीमती पारधी ने रेल मंत्री श्री वैष्णव को बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र को बीते एक वर्ष में अनेकों रेल सौगात देने के…

Read More

छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतु 02 अरब 50 करोड़ रूपये स्वीकृत

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के छुट्टा गोवंश के भरण-पोषण हेतु 02 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। द्वितीय किश्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का व्यय अस्थाई गोवंश आश्रय की स्थापना, संचालन व संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु किया जायेगा। आवंटित धनराशि का उपयोग अधिकतम 50/-रूपये प्रतिदिन प्रति गोवंश की दर से किया जायेगा। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन विकास पशुपालन विभाग को अस्थाई गोवंश आश्रय के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए…

Read More

पर्यटन विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर के विकास के लिए 19.50 करोड़ रुपए की परियोजनाएं की स्वीकृत

Uttar Pradesh: जनपद हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर और उसके आस-पास के क्षेत्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को आधुनिक स्वरूप देने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 19.50 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजनाओं से ना केवल तीर्थस्थलों के सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि आधुनिक पर्यटक सुविधाएँ भी विकसित होंगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करके स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करना है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर एक पौराणिक एवं…

Read More

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन, खबर विस्तार सें…

•मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस पर आयोजित कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह को सम्बोधित किया। •मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना वर्ष 2023-24 तथा वर्ष 2024-25 के तहत चयनित वैज्ञानिकों तथा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक उत्पादक संगठनों को सम्मानित किया। •उ0प्र0 एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज के वर्ष 2024 के अवार्ड एवं फेलो प्रदान किये।• ‘विकसित कृषि विकसित उत्तर प्रदेश / 2047’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, उ0प्र0 कृषि अनुसंधान परिषद का गीत लॉन्च  •प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाये…

Read More

उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी में हुआ बाधित

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से न केवल स्थानीय लोग, बल्कि कैलाश यात्रियों और सेना की गाड़ियाँ भी रास्ते में फंसी हुई हैं। यह महत्वपूर्ण मार्ग लिपुलेख बॉर्डर को जोड़ता है और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को खोलने का कार्य तेजी से जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश…

Read More

बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हुई

दिल्ली: बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है और 78 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 20 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, मोहम्मद सईदुर रहमान ने आज ढाका में राष्ट्रीय बर्न तथा प्लास्टिक सर्जरी संस्थान में संवाददाताओं को यह जानकारी दी।  

Read More