लखनऊ के राजाजीपुरम में हुआ बंदरो का आतंक: सभी के घरो में घुस कर बन्दर कर रहे हैं आतंक

लखनऊ (Lucknow)के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं।

लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे हैं। बच्चों के गाल पर थप्पड़ मारकर उन्हें नोच रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि एक युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग अब खुद ही सुरक्षा का इंतजाम करने को मजबूर हैं।

किसी ने बालकनी में लोहे का जाल लगवा लिया है, तो कोई लाठी-डंडा लेकर घर से बाहर निकल रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर है। डर के कारण वे मोबाइल या टीवी पर बंदरों की तस्वीर देखकर भी सहम जा रहे हैं। लोगों ने 1076, नगर निगम और वन विभाग में शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

किचन में काम करते समय बनाया शिकार=
सपना कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेनू भी बंदर के आतंक का शिकार हुईं। वे किचेन में खाना बना रहीं थीं। अचानक बंदर किचेन में घुस गया। रेनू के सिर में काट लिया।

Related posts