लखनऊ की मेयर ने पार्षदों को दिलाया शपथ: पार्षदों ने कहा लखनऊ को रखेंगे साफ़ और सुन्दर और करेंगे हर वार्ड का विकास

लखनऊ (Lucknow)नगर निगम मुख्यालय में शासन की तरफ से नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शपथ दिलाई। समारोह में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे। मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर बधाई दी।

इस बीच पार्षद भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। लखनऊ नगर निगम में शपथ लेने के बाद नामित पार्षदों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts