प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर और मिज़ोरम में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने मणिपुर के चूराचांदपुर में 7 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और इम्फाल में एक हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। चूराचांदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार मणिपुर को शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनाने के लिए काम कर रही…

Read More

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट एक दिवसीय श्रृ्ंखला का पहला मैच नया चंडीगढ़ में

Delhi: महिला क्रिकेट में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृ्ंखला का पहला मैच आज नया चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह मैच दिन में डेढ़ बजे से शुरू होगा। आई.सी.सी. महिला एक दिवसीय क्रिकेट का विश्‍व कप भी इस महीने शुरू हो रहा है और इसी को देखते हुए यह श्रृंखला भारत के लिए अभ्‍यास की दृष्टि से महत्‍वपूर्ण होगी। इससे भारत को विश्‍व कप से पहले अपनी रणनीति तैयार करने का न केवल मौका मिलेगा, बल्कि पिछले वर्ष दिसम्‍बर में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों शून्‍य-तीन…

Read More

महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज भारत का मुकाबला चीन से होगा

दिल्ली: महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में आज हांगजोउ में भारत का मुकाबला चीन से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से खेल जाएगा। भारत और मौजूदा चैम्पियन जापान के बीच कल सुपर फोर मुकाबले का मैच एक-एक गोल से ड्रा रहा। भारत ने सुपर फोर स्‍टेज में दक्षिण कोरिया को चार-दो से हराकर शानदान शुरुआत की थी, लेकिन चीन के साथ दूसरे मुकाबले में उसे चार-एक से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही चीन फाइनल में पहुंच गया और भारत, कोरिया…

Read More

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, आज दुबई में

दुबई:  भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप 2025 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज  14 सितंबर को आमने-सामने होगा । यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराया था। अब दोनों ही टीमें टूर्नामेंट के सबसे चर्चित और चुनौतीपूर्ण मैच के लिए तैयार हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक भारत और पाकिस्तान की…

Read More

पीएम ने 9000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नई दिल्ली (आइज़ोल): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क मार्ग, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री ने 8,070 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे मिज़ोरम की राजधानी पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने…

Read More

कर्नाटक: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 9 लोगों को कूचला

कर्नाटक: कर्नाटक के हासन जिले के आर्कलगुडू तालुक में गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह घटना तब घटी जब हजारों लोग गणेश प्रतिमा के साथ जुलूस में शामिल थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। मृतकों में छह ग्रामीण और तीन इंजीनियरिंग छात्र शामिल हैं। मृतक परिवारों के लिए राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे की…

Read More

नेपाल हिंसा: CM धामी ने दिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में बने राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी सुरक्षा पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई मीटिंग में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सीएम धामी ने अधिकारियों को नेपाल सीमा पर सघन जाँच अभियान चलाने और किसी भी असामाजिक या विघटनकारी तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह राशि राज्‍य को पहले दिए गए 12000 करोड़ के अतिरिक्‍त है। वहीं, राज्‍य आपदा राहत निधि और प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान‍ निधि की किस्‍तों को भी अग्रिम तौर पर जारी कर दिया जाएगा। बाढ़ के कारण मारे गए प्रत्‍येक व्‍यक्ति के निकट परिजन को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई है। प्रधानमंत्री ने पंजाब के गुरदासपुर…

Read More

उत्तरकाशी आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा फिर शुरू

दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में विनाशकारी बारिश और धराली आपदा को 35 दिन हो गए हैं। आपदा के बाद गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा आधिकारिक तौर पर फिर शुरू हो गई है। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के अथक प्रयासों से, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर उन्हें फिर से खोल दिया गया है। सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यात्रा विशेष शटल सेवा के माध्यम से संचालित की जा रही है। कल शाम तक, सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और माँ गंगा के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बाढ़, भूस्खलन और अत्‍यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा और आकलन करने के लिए राज्य सरकार के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने राज्‍य आपदा राहत कोष और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने का आश्‍वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने …

Read More