दिल्ली:- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार और उनके नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका सामूहिक नेतृत्व राज्य के लिए सतत विकास, सुशासन, समावेशी विकास और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगा। उन्होंने बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनकी सफलता की कामना भी की।
Read MoreCategory: देश
नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी ने NDU का किया दौरा
दिल्ली: अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने वॉशिंगटन डी.सी. स्थित नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी—NDU का दौरा किया और NDU प्रमुख वाइस एडमिरल पीटर ए. गार्विन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच पेशेवर सैन्य शिक्षा, उच्च अध्ययन संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने और दोनों सेनाओं के बीच अकादमिक साझेदारी को सशक्त करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय फेलोज़ और सैन्य अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण एवं आदान–प्रदान कार्यक्रम को और व्यापक बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के नए मंत्रियों को दी शुभकामनाएँ
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को शुभकामनाएँ दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह एक अद्भुत टीम है, जिसमें समर्पित नेता बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
Read Moreनीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पढ़े कि उन्हें ‘पलटू राम’ क्यों कहा जाता है
पटना:- बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। पटना के गांधी मैदान में हुए शपथग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ उनके नए मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस शपथ के साथ नीतीश कुमार ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे बिहार की राजनीति के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। फिलहाल, 10वीं बार शपथ लेकर नीतीश कुमार ने राजनीति में एक और…
Read Moreछत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क की बड़ी साजिश नाकाम
नई दिल्ली:- ATS ने छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। रायपुर ATS ने दो नाबालिगों की पहचान की है, जिनसे इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हेंडलर्स ने संपर्क साधा था। इस मामले में सोमवार देर रात ATS ने क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत पहली FIR दर्ज की। जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान का ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश में है। इसी के तहत फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बना रहा है। जिन 2…
Read Moreबिहार: नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल
नई दिल्ली:- बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। कल नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पटना आएंगे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह आज ही पटना पहुंच जाएंगे। भाजपा ने एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उप मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read More415 करोड़ रुपये के अल-फलाह विश्वविद्यालय घोटाले का खुलासा
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय और उसके नियंत्रक ट्रस्ट ने झूठे मान्यता और मान्यता के दावों के आधार पर छात्रों और अभिभावकों को धोखाधड़ी से फीस का भुगतान करने के लिए प्रेरित करके कम से कम 415.10 करोड़ रुपये की आपराधिक आय अर्जित की।जांच एजेंसी ने मंगलवार देर शाम अल-फलाह समूह के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद अदालत में दायर रिमांड आवेदन में यह दावा किया।एजेंसी ने अल फलाह समूह से संबंधित परिसरों में मंगलवार को की गई तलाशी…
Read Moreकेन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा
दिल्ली:- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। नई दिल्ली में फिक्की की 98वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने एक समृद्ध और विकसित देश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास के महत्व पर बल दिया। पीयूष गोयल ने कहा कि कार्यबल को सही…
Read Moreप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से ज़्यादा परिसरों की तलाशी ली
Delhi:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अल-फलाह समूह से जुड़े 25 से ज़्यादा परिसरों की तलाशी ली। यह तलाश अभियान वित्तीय अनियमितताओं, शैल कंपनियों के इस्तेमाल, आवास संस्थाओं और धन शोधन की चल रही जाँच का हिस्सा है। निदेशालय ने कहा है कि वह समूह से जुड़ी नौ शैल कंपनियों की जाँच कर रही है, जो सभी एक ही पते पर पंजीकृत हैं। अल-फलाह ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की जाँच की जा रही है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- नशे को मजबूती से “ना” कहें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है। उन्होनें कहा कि नशा केवल एक…
Read More