विश्व ओज़ोन दिवस: पर्यावरण संरक्षण और सतत भविष्य का आह्वान

आज विश्व ओज़ोन दिवस है। यह दिवस पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा में ओज़ोन परत की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। ओजोन को “पृथ्वी की छतरी” भी कहा जाता है। समताप मंडल में मौजूद ओजोन परत, सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी यानी अल्‍ट्रा वॉयलेट किरणों को अवशोषित करती है। ओजोन परत एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है। इससे त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और अन्‍य बीमारियों के खतरे से बचाव होता है। चालीस वर्ष पहले, ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए वियना…

Read More

मॉरीशस के पीएम ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की

नई दिल्ली: मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की सप्ताह भर की भारत यात्रा का आज अंतिम दिन हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। इसके पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर राजघाट समिति के सचिव डॉ रजनीश कुमार ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को महात्मा गांधी पर आधारित कुछ पुस्तकें और बापू की एक प्रतिमा भेंट की। अब वह नए संसद भवन का दौरा करेंगे…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह ने मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल प्रमुखों के दूसरे राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। इसमें सरकारी विभागों के संबंधित पक्ष भी भाग ले रहे हैं। दो दिन का ये सम्‍मेलन देश को मादक पदार्थ मुक्‍त बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्‍प को मजबूती देगा और इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए प्रारूप बनाने का मंच प्रदान करेगा। अमित शाह ने कहा कि मादक पदार्थ मुक्‍त भारत अभियान फिलहाल देशभर के 372 जिलों में चलाया…

Read More

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एशिया के पहले महिला कैंसर समर्पित केंद्र का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एशिया के पहले महिला कैंसर समर्पित केंद्र, अपोलो एथेना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपोलो एथेना महिला स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल दिल्ली की बल्कि देश और दुनिया की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Read More

सोनू सूद ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद की पेशकश की

जयपुर : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। अपने परोपकार के लिए जाने जाने वाले सूद हाल ही में आई बाढ़ में जिन लोगों के घर नष्ट हो गए हैं, उनकी सहायता कर रहे हैं और आने वाले महीनों में भी ऐसे ही प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर ज़ोर दे रहे हैं।मीडिया से बात करते हुए, सूद ने पंजाब की भयावह स्थिति का वर्णन किया, जहाँ जल स्तर कम होने लगा है, लेकिन घरों और…

Read More

अमित शाह ने ड्रग माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ड्रग कार्टेल पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के युवाओं की सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, शाह ने ड्रग नेटवर्क को खत्म करने, प्रत्यर्पण प्रक्रियाओं को बढ़ाने और नशीली दवाओं के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निर्वासन तंत्र को सुव्यवस्थित करने…

Read More

जैस्मिन लेंबोरिया को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारत की जैस्मिन लेंबोरिया को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीत के लिए जैस्मिन लेंबोरिया को हार्दिक बधाई! उनका शानदार प्रदर्शन आने वाले समय में अनगिनत खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Read More

एशिया कप: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

दिल्ली: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के मुकाबले में सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 25 गेंदों के शेष रहते हराकर मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसके बाद वह पवेलियन की तरफ लौट आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। ऐसा ही बाकी खिलाड़ियों ने भी किया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया में 36 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी एक नवनिर्मित हवाई अड्डे के टर्मिनल का लोकार्पण भी करेंगे। इससे इस क्षेत्र की हवाई संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी उद्घाटन करेंगे। बोर्ड की स्थापना की घोषणा इस वर्ष के केंद्रीय बजट में की गई थी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मखाना और बिहार का गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना…

Read More

मौसम विभाग ने जताया पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में तेज बारिश का अनुमान

दिल्ली: मौसम विभाग ने अगले आने वाले तीन दिनों तक देश कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है जिसमें पूर्वोत्तर के राज्य और महाराष्ट्र शामिल हैं। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा,  पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले स्थानों तथा सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। कल छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि…

Read More