उत्तरकाशी आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा फिर शुरू

दिल्ली: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में विनाशकारी बारिश और धराली आपदा को 35 दिन हो गए हैं। आपदा के बाद गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा आधिकारिक तौर पर फिर शुरू हो गई है। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के अथक प्रयासों से, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर उन्हें फिर से खोल दिया गया है। सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यात्रा विशेष शटल सेवा के माध्यम से संचालित की जा रही है। कल शाम तक, सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और माँ गंगा के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बाढ़, भूस्खलन और अत्‍यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा और आकलन करने के लिए राज्य सरकार के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पंद्रह सौ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने राज्‍य आपदा राहत कोष और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी करने का आश्‍वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने …

Read More

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सीएम ने आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया। आंगनबाड़ी सहायिका का 4 हजार रुपये से 4500 रुपये करने की मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार की राशि भी स्वीकृत मिली है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में राजस्व भूमि सुधार विभाग में 3303 राजस्व कर्मचारियों के पदों के भर्ती के लिए मंजूरी मिली…

Read More

कटिहार:आबादपुर में 6 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार: कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आबादपुर थाना पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेलवा, नया टोली से 601.63 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर मोहम्मद अख्तर को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक तस्कर अवैध रूप से स्मैक लेकर कटिहार की ओर आ रहा…

Read More

इंदौर में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमजी रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी घायल हो गए। एएसआई सुशील कुमार दुबे ने जानकारी दी कि आग बुझाने के दौरान एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

बिहार पुलिस का बड़ा अलर्ट, नेपाल के रास्ते घुसे तीन आतंकी

नई दिल्ली: बिहार पुलिस मुख्यालय ने आतंकवादियों से संबंधित एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इन आतंकवादियों में हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल…

Read More

मुंबई में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव, 12,000 से अधिक सार्वजनिक प्रतिमाएं स्थापित

मुंबई: देश भर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में, चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा जैसै प्रसिद्ध पंडालों के साथ-साथ लगभग बारह हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गईं हैं। महाराष्ट्र राजभवन में, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कल नासिक सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में भगवान गणेश का पूजन किया।  

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी, स्यानाचट्टी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी बढ़ाने…

Read More

गुजरात: भारी बारिश के कारण साबरमती नदी का बढ़ा जलस्तर

नई दिल्ली: गुजरात में लगातार भारी बारिश और धरोई डैम से पानी छोड़े जाने के चलते साबरमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर में इस बढ़ोतरी को देखते हुए अहमदाबाद स्थित वासणा बैराज के 25 गेट खोल दिए गए हैं और करीब 35,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। तेज बहाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद रिवरफ्रंट वॉकवे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा और खेड़ा जिलों के नदी किनारे बसे इलाकों में…

Read More

उत्तराखंड: भारी बारिश से देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली: उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम खराब है। राज्य के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बौछारें देखने को मिल रही हैं, जबकि अन्य इलाकों में रुक-रुककर हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं, ऊधम सिंह नगर सहित अन्य पर्वतीय जिलों के लिए यलो…

Read More