चित्रकूट में बारिश के बाद यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर

चित्रकूट में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण यमुना नदी व अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ गया है जिसके कारण ग्राम पंचायत सरधुवा में 45 घरों के 130 लोग प्रभावित हुए हैं इन प्रभावित लोगों को कंपोजिट विद्यालय सरधुवा में आश्रय दिया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों में अस्थाई कैंप सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, कहा कि…

Read More

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सोमवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार सुबह 8:56 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमार के बाद उनका निधन हो गया। शिबू सोरेन किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। एक महीने से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके…

Read More

उत्तराखंड: गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

उत्तराखंड: पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आतंक फैलाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। कुछ दिन पहले गुलदार ने गंगा दर्शन के पास दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी। वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में पिंजरा लगाया और गश्त तेज कर दी। प्रभागीय वन अधिकारी, पौड़ी, स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू कर पौड़ी लाया गया है, जहां चिकित्सकों…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में गैरसैंण के निकट सारकोट ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सारकोट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर रही है, अन्य जिलों में भी इसी तरह आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। जल्द ही सभी मुख्य विकास अधिकारी सारकोट का अध्ययन करने के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर प्रियंका नेगी को बधाई देते हुए कहा कि, जिस तरह सारकोट के ग्रामीणों ने एक पढ़ी लिखी युवा लड़की को अपना…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय परिवारों को दी बड़ी सौगात, मुफ्त गैस रिफिल योजना शुरू

उत्तराखंड: धामी सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए एक और बड़ी राहत योजना शुरू की है। ने अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से गैस रिफिल के लिए राशि भेजेगी। खास बात यह है कि यह धनराशि केवल सिलेंडर भरवाने में ही उपयोग की जा सकेगी। राज्य के 1 लाख 84 हजार अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यानी लगभग 10 लाख लोग इस योजना…

Read More

उत्तराखंड: ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बीस ढोंगी बाबा गिरफ्तार

उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ अभियान के तहत पुलिस ने बीस बहुरूपी बाबाओं को पकड़ा। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदेश में ऑपरेशन कालनेमि अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग के दौरान बीस ढोंगी बाबाओं को पकड़ा है। इन सभी को श्यामपुर की पुलिस टीम ने चंडीघाट, नमामि गंगे घाट और चिड़ियापुर के आसपास से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार ये सभी बाबा के भेष में तन्त्र-मन्त्र, जादू-टोना आदि की कलाओं को…

Read More

मीठी नदी घोटाला मामले में ED ने मुंबई में 8 स्थानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: ईडी ने मीठी नदी घोटाले में चल रही जांच के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई में करीब आठ स्थानों पर छापेमारी की। ईडी ने फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और संभावित धन शोधन से संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए ये कार्रवाई की। इस मामले में आरोपी ठेकेदारों ने गाद के निपटान के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन करने का कथित तौर पर झूठा दावा किया था। उनपर गाद न निकालने या निपटान की मात्रा और स्थान को गलत बताने का आरोप है। आरोप है…

Read More

मुंबई पुलिस ने कर्नाटक में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर में चल रही एक अवैध ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 187.97 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 381.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने यह ऑपरेशन मैसूरु सिटी पुलिस के साथ मिलकर किया। कार्रवाई के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने घटना की गंभीर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, फैक्ट्री वाले इलाके के…

Read More

उत्तराखंड: स्कूल बसों का होगा ऑडिट

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, अब प्रदेश में स्कूल भवनों के साथ-साथ, स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार, फोकस कर रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, संभागीय परिवहन कार्यालय, इस संबंध में विशेष ऑडिट शुरू करने, जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के मुताबिक, जिन स्कूलों में बसें पंजीकृत हैं, वहां विभाग की विशेष टीमें जाकर, तय मानकों के आधार पर, हर पहलू की बारीकी से, जांच करेंगी। यदि किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो…

Read More

भोपाल: विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक

Madhya Pradesh: आज विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया।  

Read More