नालागढ़ में तेज बारिश और भारी भूस्खलन से NH-105 बंद

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्थिति नालागढ़ में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण स्वारघाट मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन के कारण पंजेहरा से स्वरघाट के बीच एनएच-105 पर उंटपुर के पास सड़क अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन नें यात्रियों से इस मार्ग का उपयोग न करने का अनुरोध किया है।

साथ ही, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। वहीं, जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते को सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बाढ़ में फंसे लोगों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला है।

सेना ने लॉजिस्टिक ड्रोन का उपयोग करते हुए इस बचाव अभियान को सफल बनाया। बुधवार को ऋषि डोगरी घाटी के ऊँचाई वाले इलाकों में बादल फटने से आई बाढ़ ने सतलुज नदी पर बने पुल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक व्यक्ति भी घायल हो गया।

किन्नौर के पुलिस अधीक्षक से अनुरोध प्राप्त होने पर सेना ने तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत दल को तैनात किया। दल ने फंसे हुए नागरिकों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts