राजस्थान में बड़ा हादसा: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की सूचना, कई बच्चों की मौत 

दिल्ली: शुक्रवार को राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में सरकारी स्कूल की छत गिर जाने से एक दर्जन से अधिक बच्चों के दबे होने की खबर है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को मलबे से निकाला जा रहा है। इस हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई है। दबे बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कई बच्चों की मौत की भी सूचना है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना…

Read More

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान

उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया मतदान उत्तराखंड में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई स्थित बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ उनकी माताजी बिशना देवी ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए मतदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के सभी ग्रामीण मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे…

Read More

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: सुप्रीम कोर्ट ने HC के फैसले पर लगाई रोक

दिल्ली: साल 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आयी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र सरकार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि बॉम्बे HC के फैसले के बाद आरोपी रिहा किए जा चुके हैं। सॉलिसिटर जनरल ने स्पष्ट किया कि फैसले पर रोक की मांग केवल लंबित मामलों पर फैसले के असर को लेकर की जा रही है। रिहा…

Read More

उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड: भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को देहरादून में निर्वाचन गतिविधियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की। चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसरों की तैनाती प्रक्रिया जल्द सम्पादित की जाए। 1200 से अधिक मतदाता संख्या वाले पोलिंग बूथों एवं 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराते हुए नए बूथों का ससमय पुर्ननिर्धारण कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा नियमित रुप से दिए जाने…

Read More

बेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा

बिहार: पश्चिम चंपारण के बेतिया पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के एक शातिर अपराधी अजीत कुमार, जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है और जिस पर ₹20,000 का इनाम घोषित था, सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक चोरी का ई-रिक्शा और उसमें प्रयुक्त चार बैटरियाँ भी बरामद की गई हैं। इस संबंध में बेतिया एसडीपीओ विवेक दीप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल के दिनों में बेतिया पुलिस जिला क्षेत्र में…

Read More

भोपाल: अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में पुख्ता सूचना-तंत्र की व्यवस्था हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में जान-माल की हानि न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सूचना-तंत्र की पुख्ता व्यवस्था की जाए। राज्य शासन जनसामान्य की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। बाढ़ उन्मुख नदियों के लेवल पर लगातार निगरानी रखी जाए, बाढ़ संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व आंकलन कर राहत कैम्प की तैयारी रखें। आवश्यकता होने पर राहत शिविर लगाकर आवास और भोजन उपलब्ध कराया जाए। इन कार्यों में आवश्यकता होने पर सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया…

Read More

देवास- जिला पंचायत सीईओ ने युपीएचसी बावड़िया में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

देवास-  भारत सरकार ने निर्देशानुसार प्रदेश में स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का आयोजन 22 जुलाई से 16 सितंबर तक किया जा रहा है। इसके तहत सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा ने जिला स्तर पर स्टॉप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बावड़िया में किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक, पार्षद उषा खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी, डॉ. प्रवीण नेमा, डीपीएम कामाक्षी, उप जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीसीएम ओप्रकाश मालवीय, बीईई सुखदेव रावत सहित क्षेत्र की सुपरवाईजर,आशा कार्यकर्ता क्षेत्र…

Read More

मध्यप्रदेश में कर मुक्त होगी फिल्म तन्वी द ग्रेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” कर मुक्त होगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा ऐसी सार्थक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर के साथ मंगलवार की रात्रि भोपाल में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” का विशेष प्रदर्शन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म सिने प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म का विषय चयन, कलाकारों का अभिनय, गीत संगीत, सभी दर्शकों का दिल जीतने योग्य रहा। यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं और हमारे तानेबाने…

Read More

उत्तराखंड : कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी में हुआ बाधित

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग लमारी के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। इस मार्ग के बंद होने से न केवल स्थानीय लोग, बल्कि कैलाश यात्रियों और सेना की गाड़ियाँ भी रास्ते में फंसी हुई हैं। यह महत्वपूर्ण मार्ग लिपुलेख बॉर्डर को जोड़ता है और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को खोलने का कार्य तेजी से जारी है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश…

Read More

विदिशा- 14 लाख 30 हजार से अधिक मूल्य का पेट्रोल, डीजल का स्टाॅक जप्त

विदिशा :-कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा जिले में संचालित पेट्रोल डीजल पम्पो के आकस्मिक निरीक्षण हेतु दल गठित किए गए है। उक्त दल पेट्रोल पम्पो का निरीक्षण व निर्धारित मापदण्डो का पालन पेट्रोल पम्प संचालको द्वारा किया जा रहा है की नहीं कि भी परख कर रहे है। कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा गठित दल के सदस्यो द्वारा आज किए गए आकस्मिक निरीक्षण दौरान संपादित कार्यवाही की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनिल तंतुवाय ने बताया कि गंजबासौदा अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत मेसर्स आशीष आटोमोबाईल पेट्रोल पम्प का औचक…

Read More