उज्जैन- श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी आज, 08 जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों का दल होगा शामिल

उज्जैन :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा श्री महाकालेश्वर की सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए 08 जनजातीय कलाकारों के दल श्री महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी में सहभागिता करेंगे। जिसमें झाबुआ का भगोरिया नृत्य, नाशिक महाराष्ट्र के जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य, गुजरात जनजातीय राठ नृत्य, राजस्थान का गैर-घूमरा जनजातीय नृत्य सम्मिलित है। यह सभी दल श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ सम्पूर्ण सवारी मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगें। इन दलों के अतिरिक्त उडीसा के लोकनृत्य शंख ध्वनि व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य लोकपंथी श्री…

Read More

दुबई और स्पेन की यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई और स्पेन की यात्रा से रविवार की शाम भोपाल लौटे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन से दोपहर में नई दिल्ली पहुंचे और वहीं से रीवा के लिए प्रस्थान किया। वे रीवा से शाम 7.50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और विभिन्न मंत्रीगण, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

Read More

ओडिशा: पुरी में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में इलाज जारी

दिल्ली: ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक नाबालिग लड़की को आग के हवाले कर दिया। घटना में लड़की 70 प्रतिशत से अधिक जल गई, जिसके बाद उसे पहले एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया गया, जहां अब उसका इलाज जारी है। पीड़िता के साथ एक समर्पित मेडिकल टीम और उसके परिजन भी सफर में मौजूद थे। इस…

Read More

बिहार चुनाव: मतदाता सूची में 95.92% मतदाता हुए शामिल

दिल्ली: बिहार (Bihar) में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 95.92% मतदाता मसौदा सूची में शामिल हो गए है। इस प्रक्रिया में अभी 6 दिन और बाकी है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा छूटे हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने के लिए मिशन मोड में प्रयास जारी है। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त BLO/BLA ऐसे मतदाताओं का पता लगाने का प्रयास कर रहे है। चुनाव आयोग प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची (Voter list) में शामिल करने में जुटा है। इसके लिए 1 लाख बीएलओ, 4 लाख स्वयंसेवक,…

Read More

उत्तराखंड में गृहमंत्री अमित शाह ने 1271 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखण्‍ड के रूद्रपुर में राज्‍य सरकार की एक हजार दो सौ 71 करोड़ रुपये मूल्‍य के विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। गृहमंत्री शाह ने उत्तराखण्‍ड निवेश उत्‍सव 2025 में देशभर से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि जब तक उत्‍तराखंड जैसे छोटे राज्‍य प्रगति नहीं करेंगे देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए छोटे राज्‍यों और पूर्वी राज्‍यों के विकास पर विशेष ध्‍यान दिए…

Read More

Kakori: हिंदू जन सेवा समिति ने मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ। ऐतिहासिक नगरी काकोरी में शनिवार 19 जुलाई 2025 को हिंदू जन सेवा समिति ने अपने 11वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन काकोरी के इमामबाग में किया। समिति के अध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता ने बताया की संस्था को आज से पूर्व 11 वर्ष पहले मात्र पांच लोगों के द्वारा संस्था की शुरूवात की गई थी। संस्था अपने शुरूवाती दौर में हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से लोगों के बीच जा-जा कर में संगठन के उद्देश्यों के बारें में बता कर लोगों को जोड़ने का कार्य किया, वहीं कुछ वर्षो बाद संगठन…

Read More

IIT हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान की

Delhi:- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक छह सेमीकंडक्टर संयंत्रों को मंजूरी दे चुकी है और इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। रेलवे तकनीक पर बात करते हुए अश्विनी वैष्णव…

Read More

Patna:- चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

Patna Bihar:- बिहार पुलिस को चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। देर रात पटना के पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस केस में एक आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों को पश्चिम बंगाल में एसटीएफ की मदद से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है। गिरफ्तार…

Read More

Khatima:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ के साथ किया वृक्षारोपण

Khatima Uttrakhand :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) उधम सिंह नगर के खटीमा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ ( Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan) के तहत अपनी माता जी के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान पर्यारवरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला पर्व प्रदेशवासियों की सामुहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों को बचाने का संकल्प लेने का भी आवाह्न किया। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री…

Read More

Ujjain:- सिंहस्थ मेले से पहले श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए 5 रेलेवे स्टेशन होंगे विकसित:- रेलवे महाप्रबंधक

Ujjain Madhya Pradesh:- सिंहस्थ 2028 मेले (Simhastha Mela) की तैयारियां जारी है। श्रद्दालुओं को सुखद रेल यात्रा कराने के उद्देश्य से रेलवे सिंहस्थ (Simhastha) के लिए खास इंतजाम कर रहा है। इसी सिलसिले में रेलवे के जीएम विवेक कुमार गुप्ता उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। रेलवे महाप्रबंधक ने भगवान महाकाल के दर्शन किये और फिर रेलवे स्टेशन पहुंकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जीएम गुप्ता ने रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों संग यात्री सुविधाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली। दोपहर बाद जीएम गुप्ता ने उज्जैन के समीपस्थ स्टेशन नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, विक्रमनगर…

Read More