उत्तराखंड: स्कूल बसों का होगा ऑडिट

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, अब प्रदेश में स्कूल भवनों के साथ-साथ, स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सरकार, फोकस कर रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, संभागीय परिवहन कार्यालय, इस संबंध में विशेष ऑडिट शुरू करने, जा रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के मुताबिक, जिन स्कूलों में बसें पंजीकृत हैं, वहां विभाग की विशेष टीमें जाकर, तय मानकों के आधार पर, हर पहलू की बारीकी से, जांच करेंगी। यदि किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो उन्हें पहले नोटिस जारी, किया जाएगा, और फिर ज़रूरत पड़ने पर, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई, की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ऑडिट में बसों की फिटनेस, ड्राइवर की जांच, सी.सी.टी.वी, जी.पी.एस, फायर एग्ज़िट सहित, सभी सुरक्षा बिंदुओं की जांच, की जाएगी।

Related posts