मुंबई: देश भर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में, चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा जैसै प्रसिद्ध पंडालों के साथ-साथ लगभग बारह हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गईं हैं। महाराष्ट्र राजभवन में, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कल नासिक सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में भगवान गणेश का पूजन किया।
Read MoreCategory: विदेश
गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल जवानों को किया सम्मानित
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के उन जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का ढेर किया था। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश की ओर से वे सुरक्षा बलों को बधाई देते हैं, जिन्होंने नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास और मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में पर्यटन अपने शिखर पर था, तब पहलगाम हमले से ‘कश्मीर मिशन’ को…
Read Moreपीएम मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख
नई दिल्ली: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन और आपदा में हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूँ। …
Read Moreभारत कभी भी युद्ध चाहने वाला देश नहीं रहा: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में देश की रक्षा रणनीति और भविष्य के युद्धों के स्वरूप पर महत्वपूर्ण बातें रखीं। उन्होंने कहा कि यह समय इतिहास से सीख लेने और नया इतिहास रचने का है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युद्ध के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य के युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि तकनीक और कूटनीति के संयोजन से लड़े जाएंगे। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत कभी युद्ध की…
Read Moreजम्मू-कश्मीर: बाढ़, भूस्खलन की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राज्य के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बादल फटने और बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF, SDRF, सेना और वायुसेना की टीमें सक्रिय…
Read Moreराष्ट्रपति ने वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन पर जताया दुख
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।”
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन को श्रद्धा और आस्था से भरेगा और शुभ संदेश लेकर आएगा। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान गणेश अपने श्रद्धालुओं पर प्रसन्नता, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कृपया बनाए रखेंगे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि…
Read Moreवैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में अब तक 9 की मौत, बचाव कार्य तेजी से जारी
नई दिल्ली: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की जान जा चुकी है। यात्रा रूट पर अर्धकुवांरी के पास चट्टान, पेड़ और पत्थर ढलानों के नीचे गिरने से ये हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हादसा अर्धकुवांरी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ, जहां से हर दिन हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गुजरते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार धमाके के साथ…
Read Moreराजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ में आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती इलाके में हाल ही में हुई आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेता किश्तवाड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि किश्तवाड़ के चशोती गांव में बादल फटने की भीषण…
Read Moreविकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत में निहित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत में निहित है। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में सरदारधाम द्वितीय चरण कन्या छात्रावास का वर्चुअली उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब विश्व अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है तो भारत के पास वास्तविक आत्मनिर्भरता हासिल करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर लड़कियों और लड़कों से आने वाली पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए भारत में निर्मित उत्पाद अपनाने का आह्वान किया। भारत की जनसांख्यिकीय ताकत पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने…
Read More