मौजूदा आरक्षण नीतियों के तहत लाभ का असमान वितरण, SC में होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट उस जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें सरकारी नौकरियों में एससी /एसटी/ ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग में आरक्षण में उन लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है जिनकी आर्थिक स्थिति उस वर्ग के अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा खराब है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। जनहित याचिका में कहा गया है याचिकाकर्ता अनुसूचित जाति और अन्य…

Read More

आज लोकसभा और राज्यसभा में दो-दो विधेयकों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में आज विचार और पारित किए जाने के लिए दो-दो विधेयक सूचीबद्ध हैं। लोकसभा में भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2025 चर्चा और पारित किए जाने के लिए पेश होगा। भारतीय पत्तन विधेयक, 2025 बंदरगाहों से संबंधित कानून को और मजबूत करने और एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा देने का काम करेगा। इसके साथ ही विधेयक के माध्यम से समुद्री व्यापार को सुगम बनाने और भारतीय समुद्र तटों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किए जाने का भी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का किया उद्घाटन, सिंदूर का पौधा भी लगाया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमजीवियों से संवाद किया। सांसदों के आवास की कमी को देखते हुए बनाए गए इस आधुनिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं, हरित तकनीक और दिव्यांगजन-हितैषी प्रावधान हैं। परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है। इसमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और…

Read More

लोकसभा में 3 विधेयक होंगे चर्चा और पारित के लिए पेश

नई दिल्ली:  आज से संसद के मॉनसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत हो रही है। दोनों ही सदनों की कार्यसूची में कई अहम विधेयक सूचीबद्ध है। लोकसभा में आज तीन विधेयक विचार और पारित किए जाने के लिए पेश होंगे। इन तीन विधेयकों में से दो विधेयक खेलों से संबंधित हैं। ये विधेयक हैं राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025। राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करना और उनके कामकाज को रेगुलेट करना है। इस विधेयक…

Read More

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े दस्तावेज़ मांगे

दिल्ली: कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के संदर्भ में दस्तावेज़ मांगे हैं। राहुल गांधी से उन सबूतों को पेश करने को कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने यह दावा किया था कि शकुन रानी नाम की एक मतदाता या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया था। कर्नाटक के मुख्‍य चुनाव अधिकारी, सीईओ वी अंबुकुमार की ओर से कल जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सीईओ कार्यालय…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह बुनियादी ढांचा परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज जिस गति से बढ़ रहा है उसके पीछे आर्थिक स्थिति बड़ा कारण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाएंगे,श्रमजीवियों से बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक आवासीय इकाई में लगभग पांच हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र है, जो आवासीय और आधिकारिक दोनों प्रकार के कार्यों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक सामुदायिक केंद्र के लिए…

Read More

कांग्रेस महिला सांसद की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: कांग्रेस की महिला सांसद आर सुधा की चेन छीनने वाले को दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी सोहन रावत उर्फ सोन को गिरफ्तार कर लिया। ओखला के हरकेश नगर निवासी इस शातिर लुटेरे पर पहले से 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। गौरतलब है कि, चाणक्यपुरी इलाके में मॉर्निंग वॉक कर रहीं कांग्रेस की महिला सांसद आर.सुधा से बदमाश…

Read More

एक हथिनी ‘माधुरी’ के बहाने धर्म का पुनर्पाठ -स्वामी देवेन्द्र ब्रह्मचारी

Delhi: नांदणी जैन मठ की गजलक्ष्मी हथिनी माधुरी, जो 35 वर्षों से मठ की सेवा में थी, को पेटा की याचिका पर जामनगर भेजा गया था, जिससे जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। न केवल महाराष्ट्र में बल्कि समूचे जैन समाज में आक्रोश को देखते हुए महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने इसमें दखल दिया और उसकी पहल पर याचिका दायर करने और आपराधिक मामलों को वापस लेने की घोषणा के साथ माधुरी की घर वापसी संभव हो गई है। निश्चित ही यह फडणवीस सरकार का एक संवेदनशील…

Read More

पूर्वोत्तर में रेल नेटवर्क क्षमता को मजबूत करने के लिए 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी: रेल मंत्री

Delhi : पूर्वोत्तर क्षेत्र में इस वर्ष मार्च तक 41 हजार 676 करोड़ रुपये की लागत से कुल 278 किलोमीटर रेललाइनें बिछाई गई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क की ट्रेक क्षमता को और बढ़ाने के लिए कुल 777 किलोमीटर लंबी 12 रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।  इन परियोजनाओं में बोगीबील ब्रिज, अगरतला-सबरूम नई लाइन, लुमडिंग-होजाई और न्यू बोंगाईगांव-अगथोरी लाइन का दोहरीकरण शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान पीएम गति…

Read More