बिहार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गया में लगभग 13 हज़ार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएँ बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। श्री मोदी ने गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और वैशाली तथा कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इससे क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के तहत…
Read MoreCategory: लखनऊ
GST स्लैब होंगे कम, GOM बैठक में केंद्र के प्रस्ताव पर मुहर
नई दिल्ली: वस्तु एंव सेवा कर जीएसटी को तर्कसंगत बनाने को लेकर हुई राज्यों के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स जीओएम की बैठक में गुरुवार को केंद्र सरकार के टैक्स स्लैब की संख्या घटाने के प्रस्ताव को स्वीकार लिया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली जीओएम के सामने यह प्रस्ताव पेश किया गया। इसका उद्देश्य जीएसटी में मौजूदा टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत,12 प्रतिशत,18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की संख्या को घटाकर दो 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत करना है। नए जीएसटी स्ट्रक्चर में दो दरें- मेरिट और स्टैंडर्ड होंगी।…
Read Moreदिल्ली NCR: सुप्रीम कोर्ट में ‘डॉग लवर्स’ की बड़ी जीत
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को टीका लगवाने के बाद उसी इलाके में वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। यह आदेश तीन जजों की पीठ ने सुनाया, जिसमें जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया शामिल हैं। इस फैसले को डॉग लवर्स की बड़ी जीत माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते…
Read Moreरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से भेंट की। रक्षा मंत्री ने ग्रुप कैप्टन शुक्ला को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राजनाथ सिंह ने पृथ्वी की कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग के माध्यम से शुभांशु शुक्ला के योगदान को स्वीकार करते हुए भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्वेषण क्षमताओं को आगे बढ़ाने…
Read Moreउपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने आज गठबंधन के बड़े नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बी. सुदर्शन रेड्डी ने चार सेटों में नामांकन पत्र दायर किया। प्रत्येक सेट पर उनके समर्थन में 20 प्रस्तावकों और 20 अनुमोदकों ने हस्ताक्षर किये हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, गठबंधन के वरिष्ठ नेता शरद पवार, रामगोपाल यादव और कई अनेक नेता भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि…
Read Moreफ़िजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
नई दिल्ली: फ़िजी के प्रधानमंत्री 24 से 26 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएति राबुका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के मंत्री रातु एटोनियो लालाबालावु और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। फिजी के प्रधानमंत्री का यह भारत दौरा उनके वर्तमान कार्यकाल में पहला होगा। 25 अगस्त को नई दिल्ली में फिजी के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन करेंगे। दौरे के दौरान फिजी के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। अगस्त…
Read Moreतमिलनाडु रामलिंगम हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 2019 के बहुचर्चित तमिलनाडु रामलिंगम हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए ने पीएफआई से जुड़े फरार आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इम्तहतुल्लाह के रूप में हुई है। इम्तहतुल्लाह ने तीन फरार आरोपियों को शरण दी थी, जिनमें से दो को पहले ही जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, एक अन्य आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना अब भी फरार है। रामलिंगम हत्या मामले…
Read Moreदिल्ली सीएम पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़े बदलाव
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये कदम मुख्यमंत्री पर हमले के बाद लिया गया है। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का भी उन तक पहुंचने से पहले वेरिफिकेशन किया जाएगा। जनसुनवाई शिकायतकर्ता उनके कितने पास तक आ सकते हैं इसके लिए भी एक दायरा तय किया जाएगा। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर z+ सुरक्षा रहेगी। सीएम पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड…
Read Moreविदेश मंत्री ने भारत-रूस व्यापार मंच को किया संबोधित
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस की राजधानी मास्को में आयोजित भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हाल के वर्षों की वैश्विक चुनौतियों और उनसे मिले सबक़ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, आर्थिक-राजनीतिक बदलाव, नई प्रौद्योगिकी और व्यापारिक अस्थिरता ने पूरी दुनिया को गहराई से प्रभावित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि इन अनुभवों से हमें बड़े सबक मिले हैं जैसे विश्वसनीय साझेदारों का महत्व, छोटी और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवश्यकता, सीमित बाज़ारों पर निर्भरता का जोखिम, कुछ…
Read Moreअसम में IIM की स्थापना पर पीएम मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि असम के लोगों को बधाई! राज्य में IIM की स्थापना से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और पूरे भारत से विद्यार्थी और शोधकर्ता आकर्षित होंगे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना…
Read More