पिलर के बिना बना म्यूजियम: लखनऊ के हेरिटेज एंड आर्ट में दिखेगी अवध की तहजीब, इतने रुपए का होगा टिकट

उत्तर प्रदेश: ( Lucknow)लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में बना ‘म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट’ अब पूरी तरह तैयार है। करीब 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस म्यूजियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी संरचना है। यह प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है, जिसमें 45 मीटर लंबा कैंटीलीवर बिना किसी कॉलम या पिलर के तैयार किया गया है।

आकर्षक डिजाइन इसे शहर की नई आइकॉनिक पहचान बना रही है। म्यूजियम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। बच्चों के लिए 50 रुपए और वयस्कों के लिए 100 रुपए प्रवेश शुल्क तय किया गया है।

अब डिजिटल अंदाज में देखेंगे अवध की विरासत को –

म्यूजियम में अवध की संस्कृति, इतिहास और कला को आधुनिक तकनीक के जरिये प्रस्तुत किया गया है। यहां मूल धारा हुनर का सफर गंगा-जमुनी तहजीब’ और ‘जायका-ए-अवध’ जैसी थीम आधारित गैलरियां विकसित की गई हैं। खास बात यह है कि विजिटर्स को इतिहास से जोड़ने के लिए वीआर गेमिंग एरीना भी बनाया गया है, जिससे लोग अतीत को नए तरीके से अनुभव कर सकेंगे। यह म्यूजियम न सिर्फ शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम देगा।

Related posts