उत्तर प्रदेश: ( Lucknow)लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद घरवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला ने कूदकर जान दी है।
मामला बंथरा थाना क्षेत्र के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल का सोमवार सुबह का है। महिला की पहचान बंथरा के किशनपुर कौड़िया में रहने वाली सीता दीक्षित (32) के रूप में हुई है। उनको रविवार को भर्ती कराया गया था। पति अभय दीक्षित रोडवेज में संविदा पर बस ड्राइवर हैं। वह छुट्टी वाले दिन वह इलाके में ऑटो चलाते हैं।
रविवार को हुई थी भर्ती सोमवार को मौत हो गई –
सीता दीक्षित रविवार को तबियत खराब होने पे प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी और सोमवार को उनकी मौत हो गई।
चौथी मंजिल से गिरी तो खून क्यों नहीं निकला घर वालों का यह हैं कहना –
घरवालों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने चौथी मंजिल से कूदकर उसके आत्महत्या करने की बात कही है। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, तो तड़के 4 बजे सीता जनरल वार्ड के कमरे से बाहर निकलते नजर आईं। साथ ही उसकी चप्पलें नीचे गिरती दिखीं, लेकिन सीता गिरती नहीं दिखाई दीं?
अस्पताल के कर्मचारियों ने ही कुछ किया है। अगर वह चौथी मंजिल से कूदी हैं, तो खून जरूर निकला होगा। अगर खून निकला है, तो घटनास्थल पर खून के निशान क्यों नहीं मिले? हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंचा और पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं ।
