दिल्ली सीएम पर हमले के बाद सुरक्षा में बड़े बदलाव

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये कदम मुख्यमंत्री पर हमले के बाद लिया गया है। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान किसी को भी सीएम के पास नहीं आने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता का भी उन तक पहुंचने से पहले वेरिफिकेशन किया जाएगा। जनसुनवाई शिकायतकर्ता उनके कितने पास तक आ सकते हैं इसके लिए भी एक दायरा तय किया जाएगा। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता के बाहर निकलने पर z+ सुरक्षा रहेगी।

सीएम पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर 

वही सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी राजेश भाई खीमजी भाई साकरिया को कल तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। अब पुलिस कस्टडी में आरोपी से पूछताछ करेगी।

बुधवार को सीएम हाउस पर आयोजित साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ के दौरान आरोपी ने हमला किया था। यह घटना उस समय हुई जब सीएम जनता की शिकायतें सुन रही थीं। दिल्ली पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया था।

Related posts