उत्तर प्रदेश: जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखा जाएगा

Lucknow : उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले की जलालाबाद नगर पालिका अब जल्द ही “परशुराम पुरी” के नाम से जानी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कदम जनभावनाओं और सनातन आस्था का सम्मान है।

यह मान्यता है कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली रही है। नाम परिवर्तन से इस क्षेत्र को एक धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मिलने की उम्मीद है। इस प्रयास में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की अहम भूमिका रही, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गृह मंत्रालय तक पहुंचाकर प्रक्रिया को गति दी।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, “स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी कि जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी किया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव भेजा था, जिस पर भारत सरकार से अनापत्ति मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव नगर विकास विभाग के माध्यम से कैबिनेट में जाएगा, जहां से अंतिम मंजूरी और बजट आवंटन होगा।”

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से लोगों की आस्था को सम्मान मिला है। कई लोगों ने यह भी मांग की है कि परशुराम पुरी को अयोध्या कॉरिडोर से जोड़ा जाए, जिससे यह स्थान भी सनातन संस्कृति के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो सके।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts