भारत ने सीरिया को भेजी 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की मदद

नई दिल्लीः भारत ने मानवीय सहायता के तहत सीरिया को 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की खेप भेजी है। इस खेप में कैंसर-रोधी, एंटीबायोटिक और उच्च रक्तचाप की दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीरिया के लोगों के लिए भारत का मानवीय समर्थन लगातार जारी है। यह कदम संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के भारत के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और मानवीय संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने की…

Read More

रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान-अमेरिका में भी अलर्ट

नई दिल्ली: रूस में कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह भूकंप रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में 1952 के बाद का सबसे तेज़ झटका माना जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते जापान और अमेरिका में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान में पहले से ही लहरें किनारों से टकरा चुकी…

Read More

8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस-जापान में भारी तबाही

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

Read More

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: संघर्षविराम पर दोनों देश सहमत

दिल्ली: थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा विवाद को लेकर जारी हिंसक झड़पों को रोकने के लिए सोमवार आधी रात से प्रभावी संघर्षविराम पर सहमति जता दी है। यह फैसला दोनों देशों के नेताओं के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसकी मेजबानी मलेशिया के प्रधानमंत्री और ASEAN के मौजूदा अध्यक्ष अनवर इब्राहिम ने की। यह संघर्षविराम बीते पांच दिनों से चल रही झड़पों को समाप्त करने के उद्देश्य से किया गया है, जो पिछले एक दशक में सबसे भीषण माना जा रहा है। सीमा…

Read More

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरु को राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरू गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पेरू के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’  पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पेरू गणराज्य के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, सरकार और जनता को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त करने की आशा करते हैं।   नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से…

Read More

भारत-मालदीव के बीच 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए

दिल्ली:- भारत-मालदीव के बीच कुल 8 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। जिनमें मुक्त व्यापार को लेकर नियमों पर चर्चा को गति देना, मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग, दोनों देशों के बीच मौसम संबंधी जानकारी साझा करने को लेकर समझौता, डिजिटल तकनीक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा, चिकित्सा क्षेत्र के अलावा भारत की एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (NIPL) और मालदीव की मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के बीच मालदीव में यूपीआई (UPI) सेवा को लागू करने के लिए नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौता हुआ। वहीं भारत 565 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन मालदीव को देगा।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव पहुंचे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ु ने वैलेना अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है। आज वे राष्ट्रपति मुइज़्ज़ु के साथ परस्‍पर के हित के विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों नेता व्‍यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव संयुक्‍त दृष्टिकोण लागू होने की प्रगति का भी जायजा लेंगे। पिछले वर्ष अक्टूबर में मालदीव के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा…

Read More

ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में होगी परमाणु वार्ता

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध की धमकी के बीच ईरान और यूरोपीय शक्तियों के बीच आज इस्तांबुल में परमाणु वार्ता होगी। जिसमें उप विदेश मंत्रियों के स्तर पर बातचीत होगी। इस बीच ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की है। हालांकि ईरान का कहना है कि इसके लिए अमेरिका को पहले भरोसा बहाली के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। ईरान की तरफ से यह अहम घोषणा उस समय आई है जब आज ईरान, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी व यूरोपीय संघ के उप विदेश नीति…

Read More

लापता रूसी विमान ANN-24 का मलबा मिला, 50 लोग थे सवार

दिल्ली: रूस में अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित लापता हुए एक यात्री विमान ANN-24 का मलबा मिल गया है। जिस समय यह विमान लापता हुआ था उस वक्त उसमें 50 लोग सवार थे। लापता रूसी विमान का मलबा पूर्वी अमूर क्षेत्र में मिला है। TASS के सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये विमान चीन की सीमा पर लापता हो गया था। TASS के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि विमान में छह चालक दल के सदस्य, पांच बच्चों समेत लगभग 50 लोग सवार थे । इस विमान…

Read More

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से की मुलाकात

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष की मेजबानी चेकर्स पर की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की देर रात को ब्रिटेन पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय होटल परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी का चौथा ब्रिटेन दौरा है और इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। नोट: अगर आपको यह खबर…

Read More