नई दिल्ली: यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय निमिषा प्रिया के मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस मामले को लेकर सरकार मित्र देशों के संपर्क में भी है। साथ ही इस मामले पर विदेश मंत्रालय ने अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ खबरें भ्रामक हैं, मंत्रालय ने अटकलें लगाने और भ्रामक सूचनाएं फैलाने से बचने की अपील…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का तीव्र ड्रोन और मिसाइल हमला
नई दिल्ली: रूस ने ने गुरुवार यूक्रेन के कीव शहर पर एक बड़ा हमला किया। यूक्रेनी राजधानी में 23 सेकंड के अंतराल में कई जगहों पर विस्फोट हुए। यूक्रेनी वायु सेना ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के हवाले से बुधवार रात से आज सुबह तक कई बार रूसी हवाई गतिविधियों की सूचना दी। इसमें ड्रोन और मिसाइल शामिल थे जो रात भर कीव की ओर बढ़ते देखे गए। रूसी सेना ने हाल के हफ्तों में पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में 1,000 किलोमीटर (620 मील) की सीमा रेखा से दूर कस्बों…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीत
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की सराहना की और इस सहयोग को और गहरा करने पर बल दिया ताकि दोनों देशों की जनता को इसका लाभ मिल सके। शेख मोहम्मद ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने…
Read Moreराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का किया ऐलान
दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर की। ट्रंप ने कहा कि यह निर्णय भारत द्वारा रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीदने को लेकर भी लिया गया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “याद रखिए, भले ही भारत हमारा मित्र है, लेकिन वर्षों से हमने भारत के साथ अपेक्षाकृत बहुत कम…
Read MoreISRO और NASA का सयुक्त मिशन ‘निसार’ हुआ लॉन्च, क्या है इस मिशन का उद्देश्य, पढे़ खबर
दिल्ली: बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ का सयुक्त उपग्रह निसार मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। इस उपग्रह को बुधवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ 16 रॉकेट से लॉन्च किया गया। इसरो और नासा के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य धरती की सतह, प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाओं की निगरानी करना है। आपको बता दे कि निसार उपग्रह का वजन करीब 2,393 किलो है। निसार उपग्रह सार सैटेलाइट पर आधारित है।…
Read Moreभारत ने सीरिया को भेजी 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की मदद
नई दिल्लीः भारत ने मानवीय सहायता के तहत सीरिया को 5 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाईयों की खेप भेजी है। इस खेप में कैंसर-रोधी, एंटीबायोटिक और उच्च रक्तचाप की दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीरिया के लोगों के लिए भारत का मानवीय समर्थन लगातार जारी है। यह कदम संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के भारत के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और मानवीय संकटों के दौरान सहायता प्रदान करने की…
Read Moreरूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान-अमेरिका में भी अलर्ट
नई दिल्ली: रूस में कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह भूकंप रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में 1952 के बाद का सबसे तेज़ झटका माना जा रहा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। इसके चलते जापान और अमेरिका में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान में पहले से ही लहरें किनारों से टकरा चुकी…
Read More8.8 तीव्रता के भूकंप से रूस-जापान में भारी तबाही
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद: संघर्षविराम पर दोनों देश सहमत
दिल्ली: थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा विवाद को लेकर जारी हिंसक झड़पों को रोकने के लिए सोमवार आधी रात से प्रभावी संघर्षविराम पर सहमति जता दी है। यह फैसला दोनों देशों के नेताओं के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसकी मेजबानी मलेशिया के प्रधानमंत्री और ASEAN के मौजूदा अध्यक्ष अनवर इब्राहिम ने की। यह संघर्षविराम बीते पांच दिनों से चल रही झड़पों को समाप्त करने के उद्देश्य से किया गया है, जो पिछले एक दशक में सबसे भीषण माना जा रहा है। सीमा…
Read Moreविदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरु को राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं
दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरू गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पेरू के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पेरू गणराज्य के विदेश मंत्री एल्मर शियालर साल्सेडो, सरकार और जनता को राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक सशक्त करने की आशा करते हैं।
Read More