सीएम योगी ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने झंडा फहराने का भी रचा नया कीर्तिमान उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री बनने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
शाहजहांपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़ दंपती समेत तीन गिरफ्तार
Uttar Pradesh: शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर भोले-भाले ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में लखीमपुर की किरन जोसुआ, उसके पति पदमनाभन उर्फ पास्टर जोसुआ (निवासी कोयंबटूर, तमिलनाडु) और निगोही के असनीत राठौर उर्फ अरानीत मसीह शामिल हैं। आरोप है ये लोग स्थानीय स्तर पर प्रार्थना सभाएं आयोजित कर धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार,…
Read Moreहापुड़ में 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर
Uttar Pradesh: जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस, यूपी एसटीएफ और एसटीएफ बिहार के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश डबलू यादव मुठभेड़ में मारा गया। यह इनामी अपराधी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था और उस पर हत्या सहित करीब 24 गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में डबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की…
Read Moreबलरामपुर में 8 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, चाइनीस ऐप से ब्लैकमेल कर रहा था गिरोह
Uttar Pradesh: बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चाइनीस एप के जरिए लोगों को सस्ते लोन का लालच देकर ऐप डाउनलोड करवाता था, फिर उनका पर्सनल डाटा हैक कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक यह गिरोह लगभग 8 करोड़ रुपए विदेशी खातों में ट्रांसफर कर चुका है। गिरोह का सरगना विदेश में बैठकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा है। यह गैंग प्रशिक्षित और संगठित रूप से काम करता है,…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में 2238 करोड़ की 54 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 2238 करोड़ की लागत से बनी 54 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें से 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 का शिलान्यास शामिल है। सबसे बड़ी परियोजना चांदपुर से भदोही को जोड़ने वाली 266 करोड़ की लागत वाली 35 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क है, उसका भी उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। साथ ही, सारनाथ के केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थान परिसर में 50 करोड़ की लागत से बने सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल…
Read Moreदिव्यांग बेटियों को सशक्त बनाएगी योगी सरकार, ₹5.24 करोड़ की वृत्तिका प्रदान करने की मंजूरी
Uttar Pradesh:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘समावेशी और संवेदनशील सुशासन’ के अपने संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। इसी क्रम में राज्य की 26,215 दिव्यांग छात्राओं को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ₹200 प्रतिमाह की दर से अधिकतम 10 माह तक वृत्तिका (stipend) प्रदान करने हेतु कुल ₹5.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह निर्णय भारत सरकार के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की 9 अप्रैल, 2025 की बैठक में अनुमोदित हुआ था, जिसके क्रम में योगी सरकार ने इसका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया…
Read Moreबाराबंकी: हैदरगढ़ के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 40 घायल
Uttar Pradesh: सावन के तीसरे सोमवार को यूपी के बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी का महौल हो गया जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई है,जबकि 40 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हादसा सुबह 3 बजे के करीब हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए…
Read Moreलखनऊ विश्वविद्यालय की नई कुलपति बनी मनुका खन्ना
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय के आईआईएम कोलकाता के निदेशक बनने के बाद कुलपति प्रो.मनुका खन्ना को कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है। रविवार को प्रो. मानुका खन्ना के लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभालने की आधिकारिक घोषणा हुई। लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति का पद संभालने वाली प्रो. मनुका खन्ना दूसरी महिला कुलपति होंगी। प्रो. रूपरेखा वर्मा ने वर्ष 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का पद संभाला था। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से…
Read Moreकुशीनगर में जबरन धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार, 2 महिलाएं शामिल
Uttar Pradesh: कुशीनगर पुलिस ने हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। गिरोह का मकसद हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करना और फिर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करना था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गिरोह ने अमृतसर से एक लड़की को कुशीनगर लाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया। लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। गिरफ्तार महिलाएं लड़कियों…
Read Moreकानपुर में पहली बार आयोजित हुई कार्डियोलॉजिस्ट समिट 2025, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर हुए शामिल
Uttar Pradesh: कानपुर नगर में पहली बार कार्डियोलॉजिस्ट समिट 2025 का आयोजन किया गया, जिसे कार्डियो-मेटाबोलिक सोसाइटी कानपुर और कार्डिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश चैप्टर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। इस समिट में देश भर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों से आए वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट ने भाग लिया। समिट के दौरान विशेषज्ञों ने ह्रदय रोगों के इलाज में अपने अनुभव, शोध और नवीनतम तकनीकों को साझा किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ह्रदय रोगों की जटिलताओं के इलाज में नई और आधुनिक विधियों को साझा करना था, ताकि आमजन को बेहतर…
Read More