Uttar Pradesh: कुशीनगर पुलिस ने हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। गिरोह का मकसद हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करना और फिर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण करना था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, गिरोह ने अमृतसर से एक लड़की को कुशीनगर लाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवाया। लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया गया। गिरफ्तार महिलाएं लड़कियों का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण करवाने में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। पीड़िता का परिवार मूलतः कुशीनगर का है, लेकिन वर्षों से अमृतसर में रह रहा था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
कुशीनगर में जबरन धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार, 2 महिलाएं शामिल
