उत्तराखंड: मासूम की मौत मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

देहरादून: बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट और कारण बताओ नोटिस के आधार पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया गया है। इन सभी पर चिकित्सीय सहायता देने में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता रखने का आरोप है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर निदेशक कुमाऊं मंडल के साथ संबद्ध किया गया है। 108 वाहन चालकों ईश्वर सिंह टोलिया…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रूद्रप्रयाग जिले की बसुकेदार तहसील के आपदा प्रभावित छेनागाड, तालजामण, उच्छोला, डांगी व बड़ेथ गांव का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद वे गुलाबराय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत दी जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा से निपटने के लिए हर मोर्चे पर मुस्तैदी से काम कर…

Read More

चमोली में बादल फटा, 2 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में बीते दिन बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। घटना के बाद से राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है। अभी तक कुल 10 लापता लोगो में से 2 के शव बरामद किये गये हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF, NDRF, सेना और ITBP की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। शासन प्रसाशन के द्वारा नंदानगर के मार्ग को सुचारू करने का लगातार युद्वस्तर पर प्रयास जारी है। शासन व प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग के अलावा जनपद…

Read More

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर शुरू

नई दिल्ली: मानसून के दौरान अस्थायी रूप से बंद की गई चारधाम यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवाएं एक बार फिर से शुरू होने जा रही हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही, परिचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए उन्नत सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नागर विमानन मंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, DGCA की टीम ने 13 से 16 सितंबर 2025 के बीच सभी हेलीपैड, हेलीकॉप्टरों और सेवा संचालकों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

Read More

उत्तराखंड : जिला प्रशासन देहरादून ने एयरलिफ्ट कर पहुंचाया राशन

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन देहरादून ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मसूरी क्षेत्र के फुलेत, सरखेत, छमरौली, सिल्ला और क्यारा समेत आसपास के गांवों का सड़क संपर्क कटने से ग्रामीणों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री की अनुमति प्राप्त कर जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की निगरानी में प्रशासन ने करीब 700 किलो राशन, जिसमें दाल, चावल, आटा, नमक और चीनी जैसी जरूरी सामग्री…

Read More

उत्तराखंड : चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटा, हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड: चमोली जिले में प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि नगर पंचायत नंदानगर के कुन्तरी लगाफाली, कुन्तरी लगा सरपाणी व धूर्मा वार्ड में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में 27-30 भवनों/गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक श्री जगमोहन के नेतृत्व में टीम घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुई। मार्ग अवरुद्ध होने व क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के कारण टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF टीम लगभग 08 किमी…

Read More

राघव जुयाल ने बताया कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख के पैर छूते वक्त वह फोन पर क्यों थे?

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बहुप्रतीक्षित निर्देशन डेब्यू लगभग आ ही गया है।उनकी सीरीज़ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। ड्रामा, बड़े नामों और आश्चर्यजनक कैमियो से भरपूर, यह सीरीज़ पहले से ही सबसे चर्चित ओटीटी रिलीज़ में से एक है।राघव जुयाल, जो लक्ष्य के साथ इस सीरीज़ में अभिनय कर रहे हैं, ने हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि मंच पर शाहरुख खान के पैर छूते समय वह फोन पर…

Read More

सीएम धामी ने किया स्वच्छ उत्सव 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित…

Read More

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया तहसील स्तर पर जनता से संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस पर आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही…

Read More

उत्तराखंड: लोकसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने किया इण्डियन ए.आई समिट में प्रतिभाग

हरिद्वार : हरिद्वार  स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इण्डियन ए.आई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक युग में एआई की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। आज अनेक क्षेत्र में एआई का उपयोग हो रहा है। एआई का आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समावेषन होना चाहिए। एआई के माध्यम…

Read More