CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया और खासकर इंस्टाग्राम के जरिए इतना बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा. अब सीजेपी की तर्ज पर ही इंस्टा पर अलग-अलग मांगों को लेकर अकाउंट बन गए हैं. इनको देखते हुए इंस्टाग्राम को अगर जेन-जी पीढ़ी का नया जंतर-मंतर कहा जाए तो गलत नहीं होगा.

इंस्टाग्राम पर आरक्षण के खिलाफ बने अकाउंट ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ (RHA) के 3.5 मिलियन यानी 35 लाख फॉलोअर हो गए हैं. RHA के अलावा आरक्षण के खिलाफ एक और नया अकाउंट शुरू किया गया है. हालांकि इसके अभी ज्यादा फॉलोअर नहीं हैं. इसका नाम- रिजर्वेशन रिमूवल संघ यानी RSS है. इसके 1500 से ज्यादा फॉलोअर बन गए हैं. इसके अलावा पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट के खिलाफ बने अकाउंट E20 जनता पार्टी के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके इंस्टा अकाउंट पर 154 हजार फॉलोअर हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर सफल विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन उभरा है. जनरल और कुछ ओबीसी कैटेगरी के युवाओं ने इस नए डिजिटल कैंपेन को शुरू किया है. इस अकाउंट के एडमिन की मांग है कि देश में जाति के आधार पर मिलने वाले आरक्षण को पूरी तरह खत्म किया जाए. सरकारी नौकरियों और कॉलेज में एडमिशन प्रतिभा, नंबर और योग्यता के आधार पर हों. आर्थिक आधार पर मदद की जाए ताकि कमजोर आर्थिक और सामाजिक स्थिति वाले युवाओं के सपने साकार हो सकें. इस पेज पर रिजर्वेशन इज डिस्क्रिमिनेशन जैसे नारे लगाए गए हैं. पेज के एडमिन और समर्थकों ने घोषणा की है कि वे इसे CJP की तरह ही एक बड़े आंदोलन में बदलेंगे. हालांकि सीजेपी का मुद्दे का असर हर वर्ग के छात्रों पर था, इसलिए सरकार को झुकना पड़ा, जबकि आरक्षण बहुत ही संवेदनशील और संवैधानिक मुद्दा है.

Related posts