महिला टीचर की कार बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने घेरा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ (Lucknow) में महिला टीचर की कार से कुचलकर एक 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने के बाद बच्चा करीब 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इस घटना से लोग भड़क उठे।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार को रुकवाया और घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद लोगों ने कार में बैठीं तीन महिला टीचर्स को घेर लिया। उन्हें करीब 30 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा, आरोपी टीचर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब लोग माने।

पुलिस तीनों महिला टीचर्स को अपने साथ थाने ले गई। यह घटना मोहनलालगंज (Mohanlalganj) कोतवाली क्षेत्र के इमलियाखेड़ा खेड़ा गांव की है। मृतक की शिनाख्त अर्जुन पुत्र टिंकल के रूप में हुई। वह शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे गांव में सड़क के किनारे चल रहे भंडारे में प्रसाद खाने गया था। तभी ये हादसा हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts