Lucknow: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अयोध्या दौरे पर रहे, जहां अयोध्या सीमा में प्रवेश करते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अलग-अलग अंदाज में उनका अभिनंदन किया। कहीं एक कुंतल से अधिक वजन की माला पहनाई गई तो कहीं बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। अयोध्या पहुंचकर पंकज चौधरी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद राम जन्मभूमि पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह चुनाव का शंखनाद नहीं है, लेकिन जिस तरह का उत्साह कार्यकर्ताओं में दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि 2027 या 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...