अलीगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में अखबार पढ़ना हुआ अनिवार्य

Lucknow: अलीगढ़ परिषदीय विद्यालयों में अब अखबार मंगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे शिक्षकों ने स्वागत योग्य कदम बताया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को अखबार पढ़ने की आदत डालने से उनका ज्ञान और समझ बढ़ेगी और समाज भी बेहतर बनेगा। अखबार बच्चों को देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं और वास्तविक जीवन से जोड़ता है। इससे बच्चों में पठन-पाठन की रुचि, सामान्य ज्ञान, भाषाई क्षमता और जागरूकता विकसित होगी। पीएमश्री विद्यालय, एलमपुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय सराहनीय है और इसके माध्यम से बच्चे समाज, देश और दुनिया की वास्तविक तस्वीर देख पाएंगे। अखबार पढ़ने से विद्यार्थी न केवल शिक्षित होंगे बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक भी बनेंगे।

Related posts