Lucknow: जनपद संभल में प्रशासन ने 100 करोड़ से अधिक के बीमा फ्रॉड के मुख्य सरगना सचिन शर्मा की चल-अचल संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के बबराला में तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक टीम उनके आवास पर पहुंची और भवन को सील किया गया। मौके पर गुन्नौर सीओ आलोक सिद्धू, बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार और तहसीलदार रविंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे। दक्षिणी एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि जनवरी 2025 से संभल पुलिस ने 12 से अधिक राज्यों में फैल चुके संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने गंभीर बीमारियों से पीड़ित और मृत व्यक्तियों के नाम पर बीमा कराकर 100 करोड़ से अधिक का घोटाला किया। अब तक 70 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 25 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हैं।
संभल में 100 करोड़ से अधिक बीमा फ्रॉड का पर्दाफाश
