इफको एमसी के 11 साल पूरे: राजधानी लखनऊ में किसान गोष्ठी का आयोजन, नैनो फर्टिलाइजर की दी जानकारी

सवांददाता: अनुराग ठाकुर 

Lucknow: राजधानी लखनऊ में इफको कार्यालय में इफको एमसी कंपनी ने अपना 11 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर केंद्र प्रभारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया मुख्य अतिथि रहे।

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस ०सी० शुक्ला ने केंद्र प्रभारियों को नैनो फर्टिलाइजर के संतुलित उपयोग की जानकारी दी साथ ही इफको के नए वैकल्पिक उर्वरक इफको नैनो यूरिया एवं इफको नैनो डीएपी की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह तकनीक लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। राज्य विपणन प्रबंधक यतेंद्र तेवतिया ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये पारंपरिक उर्वरकों से ज्यादा प्रभावी हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts