लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हॉकी के जादूगर’ पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को जनपद लखनऊ में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। साथ ही, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के 88 पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खेल और खेलकूद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। आज हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान, हर विकास खंड स्तर पर एक मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री स्टेडियम पहुंचकर हॉकी मैच को देखकर खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
