Lucknow:- 4 साल की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर जेल भेजा गया

Uttar Pradesh:- लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दुष्कर्म की घटना होने की खबर सामने आई है। वैन ड्राइवर पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ घिनौना काम किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना 14 जुलाई की है। जब रोज़ की ही तरह बच्ची स्कूल से घर पहुंची तो काफी मायूस सी लगी। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की बात कही, जिसके बाद मां बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची।

बच्ची के घरवालों ने स्कूल में शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने के लिए कहा ताकि स्कूल की बदनामी न हो, प्रबंधक ने बच्ची के घर वालों को भी धमकाया।

बच्ची के घरवालों ने जब वैन ड्राइवर पर आरोप लगाया तो वो भी भड़क उठा, उसने बच्ची के घरवालों को मुंह बंद रखने की धमकी दी।

बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, इसके बाद स्कूल प्रशासन पर धमकाने और आरोपी वैन ड्राइवर के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दुष्कर्म, पॉक्सो, धमकाने का केस दर्ज कराया।

लखनऊ पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में उपयोग हुई वैन की तलाश जारी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts