लखनऊ : देवरिया के युवक ने किया फ्लैट में सुसाइड ; पत्नी केंद्रीय विद्यालय की टीचर

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान देवरिया निवासी पीयूष मणि त्रिपाठी (पुत्र बेचनमणि त्रिपाठी) के रूप में हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीयूष अपनी पत्नी खुशबू के साथ वृंदावन योजना स्थित कैलाश एन्क्लेव के फ्लैट नंबर H-507 में रहते थे। पीयूष मेडिकल के क्षेत्र में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

आखिरी बार दिन में बात हुई थी शाम से फोन नहीं उठ  रहा –

पुलिस को डायल-112 के माध्यम से आत्महत्या की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि रविवार को पीयूष की अपनी पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। देर शाम जब पत्नी ने दोबारा फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी से फ्लैट में जाकर देखने को कहा।

पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लिया। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts