भारतीय किसान यूनियन (अ) ने नीलकमल पाण्डेय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता ने संगठन का विस्तार करते हुए नीलकमल पाण्डेय (नीलू) को ‘युवा विंग’ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

लखनऊ के मलीहाबाद तहसील के ग्राम ससपन निवासी नीलकमल पाण्डेय की सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।

मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत रहेंगे और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

अपनी नियुक्ति पर नीलकमल पाण्डेय ( नीलू) ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे अन्नदाताओं के हक की लड़ाई और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस घोषणा के बाद समर्थकों में हर्ष की लहर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts