लखनऊ : रॉड से पीट – पीटकर सेल्समैन की हत्या कर दी ; बचाव करने के लिए आए लोगों को भी पीटा 

उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेढेमऊ गांव में आज सुबह 8:30 बजे देशी शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रिंकू (43) के रूप में हुई है। वह देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था।

बताया जा रहा है कि सुबह ठेका बंद था। 8:30 बजे एक युवक ने उससे शराब देने के लिए कहा। उसने मना किया। इस पर विवाद हो गया। युवक ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी हमलावर ने पीट दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नन्हके कहार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts