मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की

दिल्ली: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कल ऐसा ही मौसम रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तक घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिन तक भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts