नवंबर 07, नई दिल्ली: भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एसआईआर का विरोध करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी है।भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एसआईआर का विरोध करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की है। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि ये लोग अफवाहें फैलाकर और डराकर लोगों को खुश करना चाहते हैं। उन्होंने बिहार में बीजेपी की सरकार बनने का दावा भी किया।
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बिहार चुनाव पर कहा कि जिस तरह से मतदान हुआ है, हम कह सकते हैं कि बिहार में हमारी पार्टी बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हम SIR में किसी के ख़िलाफ़ नहीं हैं; ये लोग अफ़वाहें फैलाकर और डराकर लोगों को खुश करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहले ही कहा जा चुका है कि हिंदू जहां से भी आएंगे, उन्हें नागरिकता देकर वोट देने का अधिकार दिया जाएगा, और भारतीय मुसलमान भी वोट दे सकते हैं। हम पूछना चाहते हैं कि ममता बनर्जी आंदोलन कर क्यों रही हैं? वे बोलें कि जो भारत के नागरिक नहीं हैं वे उसके लिए उतर रही हैं।
