पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नयी कीमतें लागू: लखनऊ में ₹97.55 लीटर हुआ , अभी भी कंपनियां घाटे में हैं

पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। लखनऊ  में अब पेट्रोल 97.55 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹96.75 खर्च करने होंगे।

जनता चुकाएगी मोदी सरकार की गलती की कीमत- राहुल बोले –
इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी।’ उन्होंने आगे कहा कि 3 रुपए का झटका तो लग चुका है, बाकी की वसूली अभी किस्तों में की जाएगी। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार की गलतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Related posts