बिज़नेस: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। 23 जुलाई को ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 98 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जो पिछले छह हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं अमेरिकी क्रूड ऑयल भी 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार करता नजर आया। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता है तो तेल की कीमतों में और उछाल देखने को मिल…
Read MoreTag: #Inflation
जून में महंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, 4.38% पर पहुंची रिटेल इंफ्लेशन, आलू-अदरक महंगे, सोना-चांदी हुए सस्ते
न्यू दिल्ली : देश में आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जून महीने में खुदरा महंगाई दर यानी रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह लगातार छठा महीना है जब महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जनवरी में जहां महंगाई दर केवल 2.74 प्रतिशत थी, वहीं मई में यह बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई थी और अब जून में यह 4.38 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि जनवरी 2025 के बाद पहली बार महंगाई भारतीय…
Read Moreघरेलू LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
न्यू दिल्ली : देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो गई है। खास बात यह है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में सिलेंडर की कीमत में…
Read MoreRBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक आज से शुरू, रेपो रेट में फिलहाल कटौती की उम्मीद कम
दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की महत्वपूर्ण बैठक आज 3 जून से शुरू हो रही है। यह बैठक 5 जून तक चलेगी, जिसके बाद RBI गवर्नर द्वारा ब्याज दरों और मौद्रिक नीति से जुड़े फैसलों की घोषणा की जाएगी। देशभर के उद्योग जगत, निवेशकों, बैंकिंग सेक्टर और आम लोगों की नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार रेपो रेट में किसी बड़ी कटौती की संभावना कम है। वर्तमान में रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बनी हुई है।…
Read Moreपेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नयी कीमतें लागू: लखनऊ में ₹97.55 लीटर हुआ , अभी भी कंपनियां घाटे में हैं
पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। लखनऊ में अब पेट्रोल 97.55 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। वहीं कंपनियों को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर ₹25-₹30 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब…
Read Moreरोज़ाना जरुरत के सामान और गैस के दाम बढे : थोक महंगाई भी अप्रैल में 8.30%, ईरान जंग का असर
(नई दिल्ली) अप्रैल में थोक महंगाई (WPI) दोगुने से ज्यादा बढ़कर 8.30% पर पहुंच गई है। मार्च में यह 3.88% पर थी। अप्रैल में महंगाई 42 महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर 2022 में ये 8.39% पर पहुंच गई थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 14 मई को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। महंगाई बढ़ने की वजह रोजाना जरूरत की चीजें और फ्यूल के दाम बढ़ना है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो…
Read More