नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को शुभकामनाएँ दी। पीएम मोदी ने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स
पर लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह एक अद्भुत टीम है, जिसमें समर्पित नेता बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

