प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 4,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और मालदीव से लौटने के बाद चार हजार आठ सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। 17 हजार तीन सौ 40 वर्ग मीटर में फैले इस टर्मिनल में सालाना 20 लाख यात्रियों की आवाजाही की सुविधा होगी।

सड़क अवसंरचना क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-36 के 50 किलोमीटर लंबे सेठियाथोपे-चोलापुरम खंड को 4-लेन बनाने का काम समर्पित किया, जिसमें तीन बाईपास, कोल्लिडम नदी पर एक किलोमीटर लंबा चार-लेन का पुल, चार बड़े पुल, सात फ्लाईओवर और कई अंडरपास शामिल हैं, जिससे डेल्टा क्षेत्र के सांस्कृतिक और कृषि केंद्रों से संपर्क बढ़ेगा। दूसरी परियोजना पांच दशमलव एक-छह किलोमीटर लंबे राष्‍ट्रीय राजमार्ग-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड को छह-लेन बनाना है, जिसका निर्माण लगभग दौ सौ करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इससे माल का प्रवाह आसान होगा, रसद लागत में कमी आएगी और वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह के आसपास बंदरगाह-आधारित औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर नॉर्थ कार्गो बर्थ-III का भी उद्घाटन किया। चिदंबरनार बंदरगाह पर लगभग दौ सौ 85 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने 90 किलोमीटर लंबे मदुरई-बोदिनायक्कनूर मार्ग के विद्युतीकरण का भी उद्घाटन किया। छह सौ पचास करोड़ रुपये की लागत से 21 किलोमीटर लंबे नागरकोइल टाउन-कन्याकुमारी खंड का दोहरीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अरलवयमोझी-नागरकोइल जंक्शन और तिरुनेलवेली-मेलाप्पलायम खंडों का दोहरीकरण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु अभूतपूर्व विकास का गवाह बन रहा है, जो राज्य को विकसित भारत की प्रेरक शक्ति बनाने के केंद्र के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, उनकी सरकार ने बुनियादी ढाँचे और ऊर्जा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है क्योंकि ये किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts