उत्तराखंड: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। वही इस भगदड़ में भारी संख्या में श्रद्धालु भी घायल हुए है। सूत्रों के अनुसार छह लोगों की मौत की ख़बर है। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना पर दुख जताया है।

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts