प्रधानमंत्री मोदी ने विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली:  अयोध्या राजपरिवार के मुखिया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार रात अयोध्या में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!

 

 

 

 

Related posts