सीहोर- 19 कंपनियों द्वारा 1366 पदों पर की जाएगी युवाओं की भर्ती

दिल्ली: मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी को सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सुबह 11 बजे से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार मेले में वर्धमान फेब्रिक्स, ट्रेइडेंट ग्रुप, आयशर कंपनी, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्वरर्ना फर्टीलाइजर, एसबीआई लाइफ, पुष्पक एग्रोटेक, एमआरएफ लिमिटेड सहित 19 कंपनियों द्वारा लगभग 1366 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा एवं नये प्रकरण तैयार किये जायेंगे। इसके साथ ही आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ 19 फरवरी को रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...