कांवड़ यात्रा पर सख्त सुरक्षा : DIG मेरठ रेंज ने की अधीनस्थ रेंज पुलिस की प्रशंसा और उत्साहवर्धन

डीआईजी द्वारा वृहद आयोजन व करोड़ों की भीड़ को सकुशल नियंत्रित कर सुरक्षित कांवड़ यात्रा सम्पन्न कराने पर अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को शाबाशी देकर उत्साहवर्धन किया गया।

डीआईजी ने कहा कि “मेरठ पुलिस, हापुड़ पुलिस, बागपत पुलिस एवं बुलंदशहर पुलिस द्वारा मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर , बागपत में पुरा महादेव मंदिर, बुलंदशहर स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर , तथा हापुड़ स्थित ब्रजघाट व सबली मंदिर आदि पर लाखों की भीड़ को सकुशल नियंत्रित किया गया जिसकी सराहना की जाती है।

अपने वरिष्ठ अधिकारियों, मीडिया बंधु एवं समाज से जुड़े सभी संभ्रांत पदाधिकारी व व्यक्तियों, एवं प्रशानिक अधिकारियों का आभार प्रकट करता हूं।

कलानिधि नैथानी – I.P.S. ने कहा उपरोक्त में सिविल पुलिस के साथ-साथ, सशस्त्र पुलिस, सीएपीएफ, पीएसी, एटीएस टीम, एसटीएफ टीम, एलआईयू, विभिन कांवड़ सैल, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, ग्राम प्रहरी, घुड़सवार पुलिस, जल पुलिस, फायर सर्विस, यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, वायरलेस विभाग, बाढ़ राहत कंपनी आदि सभी विंग ने कंधे से कंधा मिलाकर उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया है जो अत्यन्त सराहनीय रहा।

हाल ही में वर्ष 2026 की श्रावण कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई है । इस यात्रा के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया और यह सब पुलिस प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अधिकारियों/ कर्मचारियों के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रुप से संचालित की गई, यह अधिकारियों की कडी मेहनत समर्पण और कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है।

इस बार मेरठ रेन्ज में क्या रहा खास

🔻 30 वायरलेस कंट्रोल रूम और 30 सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भरपूर प्रयोग किया गया।

🔻 इंटरनेट पर आधारित IP कैमरे एवं ड्रोन कैमरा का भरपूर प्रयोग किया गया ।

🔻 सोशल मीडिया पर निगरानी हेतु एडवांस्ड सॉफ्टवेयर/ मैट्रिक्स के प्रयोग किए गए जिससे कहीं पर भी कोई अफवाह एवं अराजकता नहीं फैली ।

🔻 पहली बार कावड़ में आम जनमानस हेतु दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे का सफल संचालन व प्रयोग रहा।

🔻 NH 58 पर डीजे कंपटीशन नहीं होने दिया गया, जिससे यातायात सुगम रहा एवं हुड़दंग पर लगाम लगी ।

🔻 समस्त कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि में विशेष तौर से पुलिस को काफी अलर्ट रखा गया जिसमें समस्त अधिकारी भी स्वयं भ्रमणशील रहे ।

🔻 रेंज पुलिस का मुरादाबाद रेंज, गढ़वाल रेंज, सहारनपुर रेंज, करनाल रेंज व गाजियाबाद एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बेहतरीन समन्वय रहा।

Related posts