कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के निर्देश

दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगने को लेकर विजय शाह की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा, हमें आपकी मंशा पर शक है।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील वरुण ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जांच SIT (विशेष जांच दल) द्वारा की जा रही है और मंत्री विजय शाह का बयान दर्ज कर लिया गया है। ठाकुर ने यह भी कहा कि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

वहीं, SIT सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया है कि 13 अगस्त से पहले जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Related posts