CM धामी का बड़ा ऐलान: नाम बदलकर नहीं खोल सकेंगे दुकान, कांवड़ मेले में मिलावट और गंदगी पर होगी सख्त कार्रवाई

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा कांवड़ मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का महापर्व है। इसलिए यात्रा मार्ग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के…

Read More

हरेला पर्व पर सीएम धामी का पर्यावरण संदेश, यमकेश्वर में किया पौधरोपण, धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड का भी किया भ्रमण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के पावन अवसर पर पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम पहुंचकर पौधरोपण किया और प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरित उत्तराखंड का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक…

Read More

रुद्रपुर में केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण, ‘खेत बचाओ अभियान’ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM धामी

उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और कृषि भूमि के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक…

Read More

VIDEO: CM पुष्कर सिंह धामी ने शेयर किया माँ उल्का देवी मंदिर का दिव्य वीडियो, श्रद्धालुओं से दर्शन का किया आग्रह

 पिथौरागढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्थित माँ उल्का देवी मंदिर का एक मनमोहक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मंदिर की दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण और आसपास की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। माँ उल्का देवी मंदिर पिथौरागढ़ की प्रमुख आस्था स्थलों में से एक माना जाता है। घने पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विश्वास और भक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार माँ…

Read More

मानसून से पहले उत्तराखंड सरकार अलर्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और मानसून से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूस्खलन, बाढ़ और भू-कटाव संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर संवेदनशील गांवों, स्कूलों, अस्पतालों…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने अंत्योदय परिवारों को दी बड़ी सौगात, मुफ्त गैस रिफिल योजना शुरू

उत्तराखंड: धामी सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए एक और बड़ी राहत योजना शुरू की है। ने अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से गैस रिफिल के लिए राशि भेजेगी। खास बात यह है कि यह धनराशि केवल सिलेंडर भरवाने में ही उपयोग की जा सकेगी। राज्य के 1 लाख 84 हजार अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यानी लगभग 10 लाख लोग इस योजना…

Read More