Uttar Pradesh: गोला गोकर्णनाथ खीरी क्षेत्र के परेली गांव में प्रभात किरण सामाजिक संस्थान द्वारा आरोग्य हॉस्पिटल के सहयोग से स्व. ब्रह्मादीन वर्मा की स्मृति में आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 587 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित कीं। ग्राम परेली स्थित पटेल शान्ति निकुंज इंटर कालेज में स्व. ब्रह्मादीन वर्मा की स्मृति में आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व गोला विधान सभा प्रत्याशी ईश्वरदीन वर्मा ने फीता काटकर किया। शिविर में हड्डी एवं जोड रोग विशेषज्ञ…
Read MoreTag: Gola Gokarannath khiri
गोलागोकरननाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी की शिव नगरी छोटी काशी, गोलागोकरननाथ के प्राचीन शिव मंदिर में आज प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भारत-नेपाल बॉर्डर समेत दूर-दराज़ से आए भक्त भगवान शिव के साक्षात दर्शन कर बेलपत्र, फूल चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज रहा है। सावन के पावन माह में भक्तों की आस्था चरम पर है और शिवभक्ति का आलौकिक दृश्य देखने को मिल रहा है।
Read More