भारतीय सेना: रुद्र ब्रिगेड ने उत्तरी सिक्किम में ऑपरेशनल तैयारी का किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारतीय सेना की पूर्वी कमान के तहत तैनात रुद्र ब्रिगेड ने उत्तरी सिक्किम के दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में शानदार ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया है। इस ब्रिगेड ने एक इंटीग्रेटेड ऑल-आर्म्स फॉर्मेशन के रूप में कार्य करते हुए अपने युद्ध कौशल, समन्वय और आधुनिक सैन्य रणनीतियों का परिचय दिया। यह प्रदर्शन न केवल सेना की मौजूदा ताकत को दर्शाता है, बल्कि भारतीय सेना के परिवर्तनशील और तकनीकी रूप से उन्नत होते स्वरूप की दिशा में एक और ठोस कदम भी है।

Read More

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई के दौरान सेना के 2 जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सेना की चिनार कोर ने कुलगाम के गुड्डर जंगल में चल रहे ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की। चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा- दोनों ही जवानों ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे…

Read More

15 दिनों से लापता सेना के जवान राजबहादुर, परिवार परेशान

उत्तर प्रदेश: जनपद कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी सेना के जवान राजबहादुर उर्फ मनोज (42 वर्ष) पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों के द्वारा पुलिस में तहरीर देने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजबहादुर पुत्र राधे प्रसाद सिंह की तैनाती उत्तराखंड के हरिद्वार में थी। हाल ही में उनका ट्रांसफर जम्मू में हुआ था। वह एक महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनका नया मकान गोरखपुर के नैना थापा में है। 23 अगस्त की…

Read More

भारतीय सेना ने नेपाल को सौंपे स्वदेशी अभ्यास ड्रोन और उपकरण

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने उत्तर प्रदेश के सोनौली में स्थित एकीकृत चेक पोस्ट पर आयोजित विशेष समारोह में नेपाली सेना को छह स्वदेशी लक्ष्य अभ्यास ड्रोन और जमीनी सहायता उपकरण सौंपे हैं। इस समारोह के दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह सौंपा गया। भारतीय सेना ने यह कदम नेपाल की सेना की क्षमता बढ़ाने और भारत-नेपाल के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए उठाया है। स्रोतः X/@adgpi

Read More

उत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर

नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। नौशहरा नरद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने इन घुसपैठियों को ढेर कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना ने भारत-चीन सीमा पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर शिमला से रवाना हुई भारतीय सेना की सूर्या स्पीति बाइक रैली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किनौर स्थित शिपकी दर्रा में भारत-चीन सीमा पर तिरंगा फहराया है। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 7 महिला सदस्यों समेत 78 सदस्यीय राइडर दल ने राष्ट्र का गौरव तिंरगा झंडा फहराते हुए सेन्य जवानों के साथ मिलकर जोश के साथ नागरिक एकता और सेन्य विश्वास का संदेश दिया।  

Read More

ऑस्ट्रेलियाई वारंट ऑफिसर और भारतीय सेना के सूबेदार की मुलाकात

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई सेना के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट इस वक्त भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलियाई वारंट ऑफिसर किम फेलमिंघम ने भारतीय सेना के सूबेदार मेजर गोपा कुमार एस. से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सैनिकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों समेत सेना से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीर भारतीय सेना के ओर से सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई हैं। इस पोस्ट में लिखा गया है- लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट ने…

Read More